भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए हरियाणा की जनता का हार्दिक अभिनंदन : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बीजेपी की इस जीत पर भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों एवं पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- हरियाणा विधान सभा चुनाव- 2024 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली यह जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता जनार्दन के विश्वास की मुहर है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मंगलवार को घोषित नतीजों में बीजेपी को बहुमत मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेेेता अजय सोनकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत ”विकसित हरियाणा-विकसित भारत” की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है। उन्होंने राष्ट्र प्रथम भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए हरियाणा की जनता का हार्दिक अभिनंदन किया है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर