वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने छोटी दिवाली के पावन अवसर पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मंगल पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं वैभव लाये, आप सभी के जीवन से चिंता और दु:खों का नाश हो तथा आप सभी को स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो, यही कामना है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी के पर्व का जिक्र करते हुए कहा कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है जिसे हम छोटी दिवाली के रूप में भी जानते हैं। इस दिन पर काली माता, हनुमान जी और यमराज जी की भी पूजा का विधान है।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भौमासुर नाम का एक राक्षस था जिसे नरकासुर भी कहा जाता है, उसके अत्याचारों से तीनों लोकों में हाहाकार मचा हुआ था। चतुर्दशी तिथि पर ही भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था और संसार को उसके अत्याचारों से मुक्त किया था। इसलिए इस तिथि को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इसी दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर