धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे
देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने धनतेरस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी भावना पांडे ने कहा- आप सभी को धनतेरस पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मंगल पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं वैभव लाये और आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो, यही कामना है।
उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने धनतेरस के पर्व का जिक्र करते हुए कहा कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। भारत में धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि इस धनतेरस पर आपके जीवन में ढ़ेर सारी सफलता आये। प्रगति पर आपका कारोबार हो, घर में सुख-शांति का विस्तार हो, हर संकट का नाश हो, ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो।


Comments
Post a Comment