गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जायेगा: भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा- देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। देश की आजादी में उनके द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान एवं मातृभूमि के लिए उनके बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जायेगा।


उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि जंग-ए-आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अमर हुए शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी भारत के शिखर पत्रकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से देश में क्रांति की जो मशाल जलाई उसने कईं युवाओं को जागृत किया और भारी संख्या में लोग आजादी के आन्दोलन से जुड़ने लगे। स्वाधिनता संग्राम में उनके द्वारा भड़काई चिंगारी ने विशाल रूप ले लिया था, जिससे अंग्रेज भी भयभीत होने लगे थे। देश के अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर