साहस व शौर्य की परिचायक भारत तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- हिमालय की सीमाओं की सजग प्रहरी, भारतीय पराक्रम, साहस व शौर्य की परिचायक भारत तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर ITBP के वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा- आज ही के दिन यानी की 24 अक्तूबर को ITBP की स्थापना हुई थी। ITBP यानी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस एक भारतीय अर्द्ध सैनिक बल है। भारत-चीन वार के बाद 24 अक्टूबर 1962 को इसकी स्थापना की गई थी। यह देश की उत्तरी सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करता है। कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सेवाओं और उपलब्धियों के सम्मान में यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। देश के रक्षा बलों के लिए यह दिन काफी अहम होता है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर