आपके जीवन में सौभाग्य के अमृत की बरसात होती रहे, यही मंगलकामना है : डॉ. अभिनव कपूर


देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने अमृतमयी ‘शरद पूर्णिमा’ के पावन पर्व के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देश वासियों को अमृतमयी ‘शरद पूर्णिमा’ के पावन पर्व के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। चन्द्र देव से प्रार्थना है कि यह पर्व आपके जीवन को सुख, शांति, समृद्धि व आरोग्यता के अमृत से अभिसिंचित करे।

धवल चांदनी का अमृतमयी प्रकाश आप सभी के जीवन को उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण करे। आप सभी के घरों में अथाह सुख, वैभव और ऐश्वर्य का संचार हो। ईश्वर की कृपा से आप सभी के जीवन में सौभाग्य के अमृत की बरसात होती रहे यही मंगलकामना है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर