पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने दी दशहरे के पावन पर्व की शुभकामनाएं
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम द्वारा असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और अहंकार पर सदाचार की विजय के प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) पर्व के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम और माँ दुर्गा का आशीर्वाद आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता लेकर आये, यही कामना है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमें सदैव सत्य के पथ पर आगे बढ़ते हुए एक श्रेष्ठ समाज और महान राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देता रहा है। आइए, हम सब मिलकर आज के दिन अच्छाई का सम्मान और बुराई का नाश करने का संकल्प लें।

Comments
Post a Comment