श्रावण मास के पावन अवसर पर महादेव सभी पर अपनी कृपा बरसाएं : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ एवं सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- भगवान भोलेनाथ के प्रिय, पवित्र श्रावण मास के प्रारम्भ एवं सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है। सावन का सोमवार शिव पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। सावन सोमवार पर देश के तमाम शिव मंदिरों में हर-हर महादेव, ओम् नमः शिवाय के जयकारे गूंज रहे होते हैं। श्रावण सोमवार को शिव का जलाभिषेक करने पर महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं एवं साधक की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

जनसेवी अजय सोनकर ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर शिवजी से प्रार्थना करते हुए कहा कि देवों के देव भगवान महादेव सभी पर अपनी कृपा बरसाएं, सभी का जीवन खुशहाल करें, सभी को निरोगी रखें एवं सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करें यही कामना है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर