अभी भी बहुत कुछ है जो ज़िंदगी में हासिल करना है : डॉ. वीसी चौहान

देहरादून। प्रसिद्ध समाज सेवी एवं उत्तराखंड जनता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत और कठोर संघर्ष के बूते समाज में एक अलग मुकाम हासिल किया है।

जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने ज़िंदगी में काफी संघर्ष किया है। वे एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं और नीचे से उठकर आये हैं। उन्होंने जीवन में कईं छोटे-बड़े काम किये किन्तु अपने सपनों को कभी मरने नहीं दिया। अपने सपनों को जिंदा रखने और उन्हें साकार करने के लिए सही राह चुनी और पूर्ण अनुशासित जीवन जिया।

उजपा अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान कहते हैं कि माता-पिता के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से ही वे आज इस मुकाम पर हैं। उन्होंने ज़िंदगी मे जो चाहा लगभग वो सभी कुछ उन्हें मिला है। ईश्वर की कृपा से आज वे इस काबिल हैं कि और लोगों की भी मदद कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन में थम जाने जैसा कुछ भी नहीं, हमें निरन्तर चलते रहना चाहिए। अभी भी बहुत कुछ है जो उन्हें हासिल करना है, जिसके लिए उन्होंने कमर कस ली है और निश्चित तौर पर वे अपनी अगली मंज़िल को भी पाकर ही रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर