किसान कल्याण के लिये चौधरी चरण सिंह द्वारा किये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : अजय सोनकर
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने सन्देश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय किसान नेता श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण व उन्हें नमन करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह को देश में किसानों का सर्वमान्य नेता माना जाता है। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में वित्तमंत्री भी रहे।
जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में कृषि क्षेत्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कृषि और किसान हितैषी कार्यों को देखते हुए ही भारत सरकार द्वारा वर्ष 2001 से चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की गई।
उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों के हित और उनके अधिकारों के लिये जीवनभर संघर्ष किया। किसान कल्याण के लिये उनके द्वारा किये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Comments
Post a Comment