मानव मात्र के लिए भगवान बुद्ध के संदेश सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे : डॉ. वीसी चौहान

देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उत्तराखंड जनता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा- बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध के विचार व उनकी शिक्षा सदैव हमें प्रेरित करती रहें। भगवान बुद्ध का सत्य, अहिंसा व शांति का संदेश सम्पूर्ण मानव जाति के लिए एक अमूल्य धरोहर है। उनका जीवनदर्शन चिरकाल तक हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

उजपा अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा विश्व को दिखाये गये प्रेम, अहिंसा एवं करुणा के मार्ग का अनुसरण करने पर ही मानवता का कल्याण संभव है। उनके संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि भी है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर