लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है "राष्ट्रीय डेंगू दिवस" : डॉ. वीसी चौहान

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी एवं उत्तराखंड जनता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने “राष्ट्रीय डेंगू दिवस” के अवसर पर आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल भारत में 16 मई को “राष्‍ट्रीय डेंगू दिवस” के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आते ही मच्‍छर भी बढ़ जाते हैं। मच्छर के काटने से ही डेंगू रोग होता है।

जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि हर साल डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी और इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सरकार डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरूक करती है। डेंगू से बचाव के उपाय व लक्षणों की पहचान कर सही इलाज के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ही प्रत्येक वर्ष “राष्ट्रीय डेंगू दिवस” मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि डेंगू एक संक्रमक एवं जानलेवा रोग है। उचित सावधानी एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने से इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय डेंगू दिवस” के अवसर पर अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प करें। जागरुक बनें व सभी को जागरुक करें। अपने घर व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखें, जिससे डेंगू के मच्छर कभी पनप ना सकें।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर