उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर


देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को अक्षय तृतीया महापर्व एवं भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए यही कामना है।

इसके साथ ही जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ व विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री, यमुनोत्री एवं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल, बाबा केदार, मां यमुनोत्री एवं गंगोत्री की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना भी की।


Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर