देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को ‘विश्व श्रमिक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने विश्व श्रमिक दिवस’ के अवसर पर देश के सभी श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राष्ट्र निर्माण में जुटे सभी कर्मठ श्रमिक भाइयों एवं बहनों को विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी के परिश्रम, समर्पण एवं त्याग से सशक्त, प्रगतिशील एवं विकसित भारत का लक्ष्य साकार हो रहा है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हमारे श्रमिकों के श्रम से भारत का नव निर्माण हो रहा है। अपने अथाह परिश्रम और समर्पण से हमारे श्रमिक भाई-बहनों ने स्वर्णिम राष्ट्र और राज्य की आधारशिला रखी है। हमारे श्रमिकों ने अपना अतुलनीय योगदान देकर हमें उन्नति के रास्ते पर लाने का कार्य किया है।

डॉ. अभिनव कपूर ने विश्व श्रमिक दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि हर साल 1 मई को देश-दुनिया में श्रमिक (मजदूर) दिवस मनाया जाता है। मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल एक मई का दिन इनको समर्पित होता है। जिसे लेबर डे, श्रमिक दिवसए मजदूर दिवस, मई डे के नाम से जाना जाता है। मजदूर दिवस का दिन ना केवल श्रमिकों को सम्मान देने के लिए होता है बल्कि इस दिन मजदूरों के हक के प्रति आवाज भी उठाई जाती है। जिससे कि उन्हें समान अधिकार मिल सके।

उन्होंने कहा कि आज हम अपने आसपास जितनी भी तरक्की देखते हैं, वह मेहनती व कर्मठ श्रमिकों के कारण ही संभव हो पायी है। अपने कठिन परिश्रम एवं सामर्थ्य से राष्ट्र की विकास यात्रा को नवीन आयाम देने वाले समस्त श्रमिकों को सादर नमन।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर