जनसेवी अजय सोनकर ने 'विश्व पृथ्वी दिवस' पर जागरूकता हेतु दिया ये संदेश

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने समस्त देशवासियों को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस अवसर पर हम सभी अपनी पृथ्वी को स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें।

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है। पृथ्वी सिर्फ मनुष्यों का ही नहीं, बल्कि करोड़ों जीव जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है, लेकिन मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पृथ्वी को कई तरह के नुकसान पहुंचा रहा है। जिसके चलते बाढ़, प्रदूषण, क्लाइमेट चेंज व ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि अभी भी समय रहते अगर इन गंभीर समस्याओं पर ध्यान न दिया गया, तो आने वाले समय में ये और कई खतरों की वजह बन सकता है। लोगों को पृथ्वी और प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक करने के मकसद से ही प्रत्येक वर्ष ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर