डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों से राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील की
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश में लोकतांत्रिक नींव रखने के लिए लोगों का मतदान करना बहुत जरूरी होता हैं। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं परम कर्तव्य भी है। भारत में 18 वर्ष की आयु के बाद हर आयु और लिंग के लोगों को मतदान का अधिकार है। आइए हम सब, विशेष कर वे युवा जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे आज संकल्प लें कि हम राष्ट्रहित में शत-प्रतिशत मतदान कर अपने लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव का मौसम पांच वर्ष बाद आता है। ऐसे में आवश्यकता है कि हम अपनी बुद्धि एवं विवेक का इस्तेमाल करके ही अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारा एक वोट ही हमारे भविष्य को तय करता है। ऐसे में गलत व्यक्ति को चुनकर हम अपने क्षेत्र एवं अपने भविष्य यानी आने वाले पांच वर्षों के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। इसलिए सही व्यक्ति का चयन करके ही अपने अमूल्य वोट का प्रयोग करें।
.jpeg)

Comments
Post a Comment