वंचित-शोषित वर्ग के उत्थान व सशक्तिकरण में बाबू जगजीवन राम के योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता : डॉ. अभिनव कपूर
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘समता दिवस’ बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गरीबों, वंचितों और पीड़ितों की आवाज बनने वाले सामाजिक योद्धा “बाबू जगजीवन राम जी” की जयंती ‘समता दिवस’ पर उन्हें शत्-शत् नमन। देश की स्वतंत्रता एवं भारतीय समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान के लिए आपको सदैव स्मरण किया जाएगा।
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सामाजिक समरसता एवं राजनीतिक अधिकारों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले राजनेता व महान स्वतंत्रता सेनानी ‘बाबू जगजीवन राम जी’ की जयंती को देशभर में ‘समता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व केद्रीय मंत्री एवं समाज सुधारक बाबू जगजीवन राम जी ने राष्ट्र की सेवा एवं समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। सामाजिक समरसता बढ़ाने और वंचित-शोषित वर्ग के उत्थान व सशक्तिकरण में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।


Comments
Post a Comment