माँ विद्यादायिनी की वंदना से जुड़े पावन पर्व बसन्त पंचमी की हार्दिक बधाई : डॉ. अभिनव कपूर

 


देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को बसंत पंचमी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को मां सरस्वती की आराधना के पावन पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ज्ञान, साहित्य और कला की देवी मां सरस्वती के अवतार एवं ऋतुराज के आगमन के पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती आप सभी पर अपनी कृपा बरसाएं।

बसंत पंचमी की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि "मां सरस्वती की आराधना के पावन पर्व बसंत पंचमी पर विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती आप सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें, यही कामना है। बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का यह पावन अवसर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। मां विद्यादायिनी की वंदना से जुड़े इस पावन पर्व की आप सभी को ढ़ेरों शुभकामनाएं।


Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर