लोगों की सेवा करके मन को सुख मिलता है : जनसेवी अजय सोनकर



देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने सच्चे समाजसेवक के रूप में लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है।


जनसेवी अजय सोनकर बीते काफी वर्षों से समाजसेवा के कार्यों को करते आ रहे हैं। अपने मृदुभाषी और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर का कहना है कि लोगों की सेवा करके उनके मन को सुख मिलता है।


पूर्व पार्षद अजय सोनकर कहते हैं कि कोई भी हालात का सताया हुआ, दुखियारा और जरूरतमंद व्यक्ति यदि उनके पास मदद मांगने आता है तो वे उसकी हर संभव सहायता करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन का दुःख-दर्द बांटकर और असहाय लोगों की तकलीफों को दूर कर उन्हें प्रसन्नता होती है एवं हृदय को शांति मिलती है।


समाजसेवी अजय सोनकर आमजन की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं, वे जन समस्याओं के निवारण की अपने स्तर से हर संभव कोशिश करते हैं। यही वजह है कि वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बने हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर