समस्त देशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने दीपावली पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- दीपावली के पावन पर्व एवं गोवर्धन पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के इस पावन अवसर पर माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे और आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो, मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि दीपावली का यह पर्व एक साधारण पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का पर्व है। इसमें हमें अपने राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के दर्शन होते हैं। प्रकाश का यह पर्व आपके जीवन में धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये, इन्हीं मंगल-कामनाओं के साथ एक बार पुनः आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर