‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

 


देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर आइये, संकल्प लें कि धरती मां को हम सदा हरित व स्वच्छ रखेंगे।



जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हर साल 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरुक किया जा सके और इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण से जुड़े उन तमाम मुद्दों के बारे में पता होना चाहिए, जो आने वाले समय में एक बड़ा खतरा बनने जा रहे हैं। आने वाली पीढ़ी को बड़ी समस्याओं से बचाने के लिए समय रहते कड़े कदम उठाना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहला कदम यही होना चाहिए कि हर व्यक्ति पर्यावरण की देखभाल को अपना फर्ज समझे।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि स्वयं भी पौधारोपण करें व अन्य लोगों को भी इस कार्य के लिए जागरूक करें। स्वच्छ-सुरक्षित पर्यावरण हमारे पारिस्थितिकी तंत्र तथा जैव-विविधता को संतुलित व संरक्षित रखता है। आइए, प्राणि मात्र की रक्षा के लिए अपने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्पित हों।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर