‘राष्ट्र मंडल दिवस’ के अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्र मंडल दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘राष्ट्र मंडल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रमंडल दिवस भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों के द्वारा एक साथ मिलकर मनाया जाता है। यह संगठन पूरी दुनिया में मानवता के लिए संदेश देता है। इस दिन को मनाने का कारण इंसानियत और मानवता को बढ़ावा देना है।



उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल हमेशा से एकता, शांति एवं इंसानियत के लिए फायदेमंद रहा है। राष्ट्रमंडल एक ऐसा नाम है जिससे कई देश एकता के बंधन में जुड़े हुए हैं। राष्ट्रमंडल दिवस के दिन सभी सदस्य देश एक साथ मिलजुलकर रहने एवं हर समस्या को शांति से मिलकर हल करने का रास्ता निकालने का संदेश देते हैं।

‘राष्ट्र मंडल दिवस’ के शुभ अवसर पर संसार में आपसी विश्वास, सहयोग एवं लोकतांत्रिक ढांचे को और शक्ति मिलें, यही प्रार्थना है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर