परिवार का साथ व्यक्ति को आगे बढ़ने की हिम्मत देता है : अजय सोनकर



देहरादून। 
वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने “अन्तरराष्ट्रीय परिवार दिवस” के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस मौके पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को “अन्तरराष्ट्रीय परिवार दिवस” के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि परिवार एक मौलिक इकाई एवं हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है।


अजय सोनकर ने कहा कि हर किसी की जिन्दगी में परिवार का बहुत बड़ा महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुनियाभर में 15 मई का दिन विश्व परिवार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1994 में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। भारत के अलावा दुनिया में ऐसे और दूसरे देश भी हैं, जहां आज भी फैमिली कल्चर फॉलो किया जाता है।


उन्होंने कहा कि दुख-सुख हो या जीवन का कोई कठिन पड़ाव, परिवार का साथ एक व्यक्ति को आगे बढ़ने की हिम्मत देता है। जीवन में परिवार की इसी अहमियत के प्रति लोगों को जागरूक करने से मकसद से यह दिन मनाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर