समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. कपूर



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ पर सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त व सहभागी बनाने का संकल्प लें।


डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज देश में 2.5 लाख से अधिक पंचायतें हैं। हमारी पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला एवं सुशासन का सशक्त माध्यम हैं। ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के प्रत्येक गाँव में तेज़ी से विकास किया जाना अतिआवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि भारत मूल रूप से गांव में बसता है। गांव की प्रगति के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता और पंचायती राज के बिना गांव प्रगति नहीं कर सकते। पंचायती राज संस्थाएं, भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार स्तंभ हैं और राष्ट्र की प्रगति में अभूतपूर्व भूमिका निभाती हैं।

स्वशासन से सुशासन की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करने के अधिष्ठान पंचायतों को सशक्त, समृद्ध और स्वावलम्बी बनाने के संकल्प दिवस अर्थात ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ पर देश की पंचायती राज व्यवस्था के जन-प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर