आप सभी को अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई : अजय सोनकर



देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों को अक्षय तृतीया महापर्व एवं भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए यही कामना है।

इसके साथ ही पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ व विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल, बाबा केदार, मां यमुनोत्री एवं गंगोत्री की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना भी की।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर