भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिये डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समभाव को मजबूत बनाने वाला संविधान दिया।


डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। जाति प्रथा और इससे उत्पन्न होने वाले सामाजिक कुप्रभावों को लेकर देश में एक मजबूत आवाज उठाई थी। भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर जी के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में भी बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सामाजिक, कानूनी तथा राजनीतिक क्षेत्र में भी देश व समाज के लिए अनेक महान कार्य किए। उन्होंने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया।

उन्होने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ाकर समाज में बराबरी का हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की।

इसके साथ ही जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने सभी को बैसाखी पर्व की लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने गुरुदेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में नव-तरंग, नव-उमंग एवं नव-सृजन लेकर आए।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर