जल संसाधन दिवस पर जल संरक्षण का लें संकल्प : जनसेवी अजय सोनकर



देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने जल संसाधन दिवस पर समस्त देशवासियों को विशेष संदेश दिया एवं साथ ही जल संरक्षण करने की अपील की।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- जल संसाधन दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि जल का संरक्षण करेंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जल जो जीवन के लिए अनमोल है, उसके संरक्षण व संचयन के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि जल संसाधन दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह एक खास दिन देश भर के पानी के भंडार को सुरक्षित रखने और उसे बचाने के उद्देश्य से तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि जल है तो ये उपवन है, जल बिना ना कोई जीवन है। इसलिए अपने भविष्य को बचाने व संवारने के लिए जल अवश्य बचाएं।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर