ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने का लें संकल्प : डॉ. कपूर



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ के अवसर पर विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ के अवसर पर ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं इसके प्रति आमजनों को जागरूक करने का संकल्प करें।



डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ऑटिज्म एक प्रकार से दिव्यांगताजन्य रोग है, जिसके लक्षण कम उम्र से ही दिखाई देने लगते हैं। इससे मस्तिष्क के कार्यों व प्रतिक्रिया पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसे सबसे पहले साल 2007 में मनाया गया था। उस समय से हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ का मकसद लोगों को ऑटिज्म बीमारी के प्रति जागरूक करना है। यह एक मानसिक विकार है, जिसमें भूलने की बीमारी होती है। इससे बच्चे अधिक पीड़ित होते हैं। एक बार ऑटिज्म की चपेट में आने के बाद बच्चे का मानसिक संतुलन संकुचित हो जाता है। इस वजह से बच्चा परिवार और समाज से दूर रहने लगता है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर