सभी देशवासियों को होलिका दहन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई : डॉ. कपूर

 



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व ‘होलिका दहन’ के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व ‘होलिका दहन’ के शुभ अवसर पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन त्योहार पर आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं धन-वैभव का आगमन हो। आप सभी को अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की विजय के प्रतीक ‘होलिका दहन’ की हार्दिक बधाई।




डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ‘होलिका दहन’ के इस पावन अवसर पर आपके जीवन के सारे दुःख, परेशानियां एवं सभी कष्ट होलिका दहन की अग्नि में जलकर राख हो जाएं और आप सभी के जीवन में खुशियों का आगमन हो।


उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी आपसी बैर एवं भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएं और आपसी सौहार्द कायम रखते हुए मिलजुलकर होली के पावन पर्व को मनाएं। 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर