भाजपा नेता अजय सोनकर ने दी होली एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने समस्त देशवासियों को “अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस” एवं “होली” के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों को एकता, समरसता एवं भाईचारे के प्रतीक पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये पवित्र त्योहार आपके जीवन को खुशियों के रंगों से भर दे, यही कामना है।


इसके साथ ही पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा- आप सभी को एवं अपनी सक्रिय भागीदारी से नए भारत का निर्माण करने वाली समस्त नारी शक्ति को ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’’ की हार्दिक शुभकामनाएं।


अजय सोनकर ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए नारी शक्ति के सम्मान का संकल्प लें।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर