भगवान श्री राम आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें : डॉ. अभिनव कपूर



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को रामनवमी के महापर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री राम आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें व आप सभी पर अपनी कृपा बरसाएं यही प्रार्थना है।


जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि राम नवमी का त्योहार बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक पावन त्योहार है। इस पर्व को भगवान श्रीराम को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था। इसी के चलते इस दिन हर घर में भगवान श्री राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह तिथि हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोतम प्रभु श्रीराम ने धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के साथ विकट परिस्थितियों में भी धैर्य और सभी के लिए एक समान दयालुता के भाव की शिक्षा पूरे मानव जगत को दी। न्यायप्रियता और सत्य के मार्ग पर चलने वाले हम सबके आराध्य भगवान श्री राम का जीवन स्वयं में एक दिव्य संदेश है जिससे हमें समर्पण एवं श्रद्धा के साथ मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। प्रभु श्रीराम सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाये। 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर