चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : जनसेवी अजय सोनकर



देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस नवरात्रि मां दुर्गा आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें व आप सभी पर अपनी कृपा बरसाएं यही प्रार्थना है।


जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि आज दुर्गा महाष्टमी है। नवरात्रि के आठवें दिन को महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। वैसे तो नवरात्रि में हर दिन खास होता है, लेकिन अष्टमी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती जाती है। साथ ही माता रानी के भक्त बहुत ही भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ महाष्टमी मनाते हैं। कई लोग इस दिन कन्या पूजन भी करते हैं। इस साल 29 मार्च को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर