आप सभी को उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखंड के पावन व प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त प्रदेश वासियों को उत्तराखंड के पावन व प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देते हैं। आइए इस पावन अवसर पर हम सभी अपनी परंपरा से जुड़ने एवं अपने लोक पर्वों को मनाने का संकल्प लें।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि वसंत ऋतु के आगमन को लेकर उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई मनाया जाता है। यह उत्तराखंड का लोकपर्व है। इसमें छोटे बच्चे सुबह-सवेरे फूल लेकर लोगों की देहरियों पर रखते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। चैत्र मास की प्रथम तिथि को फूलदेई पर्व मनाया जाता है। फूलदेई त्योहार को फुलारी, फूल सक्रांति भी कहते हैं। यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है। इन दिनों पहाड़ों में जंगली फूलों की बहार रहती है।


डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि फूलदेई के त्योहार को लेकर आज देवभूमि में उत्सव मनाया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक फूलदेई को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में गांव से शहर तक के बच्चों में आज खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कईं जगह ढोल-दमाऊं व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गईं। उन्होंने सभी से अपनी लोक परंपराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर