ऐतिहासिक झंडा मेला की हार्दिक बधाई, गुरु महाराज जी सभी भक्तजनों पर अपनी कृपा बनाए रखें : अजय सोनकर

 



देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने समस्त देशवासियों को देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों को देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु महाराज जी सभी भक्तजनों पर अपनी कृपा बनाए रखें। 



पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत देहरादून के ‘ऐतिहासिक झंडा मेला’ की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। झंडा मेला विशिष्ट परंपराओं को समेटे है और यह श्रद्धाभाव का भी मेला है। श्री गुरू राम राय जी महाराज की सीख और संदेश आज कहीं अधिक प्रासंगिक है।


उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक झंडा मेला प्रत्येक वर्ष होली के पांचवें दिन श्रीझंडे जी के आरोहण के साथ शुरू होता है और करीब एक महीने तक चलता है। दरबार साहिब में शीश नवाने और श्री गुरु राम राय महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने को देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु देहरादून पहुंचते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर