जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है "शून्य भेदभाव दिवस" : डॉ. अभिनव कपूर

 


देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने शून्य भेदभाव दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘शून्य भेदभाव दिवस’ के अवसर पर हम सभी मिलकर गरीबी, अभाव, पीड़ा, लिंग और अन्य भेदभाव के निरंतर बंधन से सभी को मुक्त करने का संकल्प करें।




उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष 1 मार्च को विश्व स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि विश्व में तीन महिलाओं में से एक महिला हिंसा का किसी न किसी रूप का सामना कर रही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व में 50% से अधिक महिलाओं ने उनके खिलाफ होने वाली हिंसा की रिपोर्ट की है। इसलिए, जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस महत्वपूर्ण है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर