पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ ‘घोंचू भाई’ ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- ‘‘रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय उमेश शर्मा ‘काऊ भाई’ जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।’’

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ अपनी कार्य कुशलता के लिए पहचाने जाते हैं। रायपुर क्षेत्र के विधायक पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी विधानसभा में विकास कार्य करवानें में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। यही नहीं बीते बरसात के दिनों में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के मालदेवता और उसके आसपास के इलाकों में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ सूचना पाकर रायपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और मौके का मुआयना किया।
जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी एवं रायपुर विधायक काऊ भाई के प्रयासों के चलते जल्द ही टूटे हुए पुल की जगह वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर दिया गया। वहीं स्वयं विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ भाई’ ने घटना के बाद भी लगातार स्थिति पर नज़र बनाए रखी व आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान की जानकारी लेते रहे। उन्होंने क्षेत्र के पहाड़ी व दुर्गम इलाकों में पैदल चलकर एवं मोटरसाइकिल पर बैठकर मुआयना किया और राहत कार्य तेज करवाया।
अजय सोनकर ने कहा कि विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ भाई’ के कार्यों की प्रत्येक व्यक्ति प्रशंसा करता हुआ नजर आता है। क्षेत्र के विकास में उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों की वाकई जितनी भी सराहना की जाए कम ही है।

Comments
Post a Comment