आप सभी को गणतंत्र दिवस एवँ बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. कपूर



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस और मां सरस्वती की आराधना के पावन पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

74वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।




उन्होंने कहा कि भारत की विविधता पूर्ण समृद्धि, संस्कृति एवं विरासत अनेकता में एकता का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस हमें स्वाधीनता के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान को याद दिलाने व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी सुनिश्चित कराता है।




इसके साथ ही उन्होंने बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा- “मां सरस्वती की आराधना के पावन पर्व बसंत पंचमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।” विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती आप सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें, यही कामना है। बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का यह पावन अवसर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। मां विद्यादायिनी की वंदना से जुड़े इस पावन पर्व की आप सभी को ढ़ेरों शुभकामनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर