देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान : अजय सोनकर
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला देहरादून के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने एवं इसे पूर्ण रूप से सफल बनाने की अपील की है।
वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि उत्तराखंड में लगभग 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश अपने वीर बलिदानियों का स्मरण कर रहा है। आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता।
जनसेवी अजय सोनकर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा अभियान' की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान सभी देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाएगा। उन्होंने सभी से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।

Comments
Post a Comment