संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे महेंद्र भट्ट : अजय सोनकर



देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में शनिवार को बड़ा परिवर्तन हुआ। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में वरिष्ठ बीजेपी नेता अजय सोनकर ने महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को एक नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड में भाजपा को नई दिशा व ऊर्जा प्रदान करेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्थान पर महेंद्र भट्ट को संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। साथ ही आगामी सभी चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत हासिल कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर