क्षेत्रवासियों के हित के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं अजय सोनकर, करवाया सीवर लाईन की सफाई का कार्य



देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई जनसेवा के कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं। वे सदैव ही क्षेत्रवासियों के हित के लिए प्रयासरत रहते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने वार्ड संख्या 18 में सीवर लाईन की सफाई का कार्य करवाया।

गौरतलब है कि बरसात के दिनों में अक्सर सीवरों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे सीवर की गंदगी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगती है। वार्ड में कईं जगहों पर सीवर लाईन चौक होने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने अजय सोनकर से की।

क्षेत्रवासियों की समस्या का निवारण करते हुए अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने जल संस्थान के सहयोग से शुक्रवार को वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला में छोटा कुमार चौक वाली गली से लेकर, शर्मा टेलर वाली गली तक सारी सीवर लाईन की सफाई करवाई। इस कार्य के सम्पन्न होने पर स्थानीय लोगों ने घोंचू भाई की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा।

इस दौरान पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई के साथ सेमपाल गहलोत, तिलकराज सोनकर, सिकन्दर सोनकर, अमित टांक, मनदीप, आनंद सोनकर एवं मुकेश कुमार समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर