स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक के कार्यों एवँ शहीद चंद्रशेखर आजाद की कुर्बानी को युगों-युगों तक याद रखेगा देश : अजय सोनकर



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया।

अपने संदेश में उन्होंने कहा- "वीरता और साहस के पर्याय, अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं देश के महान क्रांतिकारी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

अजय सोनकर ने कहा कि "अभी भी जिसका खून न खौला, वो खून नही पानी है, जो देश के काम न आए, वो बेकार जवानी है।" जैसे वचनों से देश के युवाओं के दिलों राष्ट्रीयता और आजादी के लिए जोश भरने वाले वीरता और साहस के पर्याय, स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की कुर्बानी को देश युगों-युगों तक याद रखेगा।

वहीं उन्होंने महान क्रांतिकारी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक का स्मरण करते हुए कहा कि महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं पूर्ण स्वराज की माँग को प्रखरता से उठाने वाले "लोकमान्य" के नाम से प्रसिद्ध बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर सादर नमन। राष्ट्र सेवा में समर्पित उनका जीवन एवं स्वराज के लिए किया गया उनका संघर्ष देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर