उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने बाबा केदार से की प्रार्थना, देश में सदैव महिलाएं ही बनें राष्ट्रपति



देहरादून। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने बाद द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रनायक बन गईं। इसके साथ ही वे देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली आदिवासी समाज की पहली व्यक्ति बन गईं हैं। आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को पहली बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के समस्त नागरिकों का धन्यवाद जताया।

वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखंड की बेटी, प्रसिद्ध जनसेवी एवं जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वाकई ये बेहद गर्व और खुशी की बात है कि एक महिला देश की 15 वीं राष्ट्रनायक बनीं हैं।



जनसेवी भावना पांडे ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि देश में दोबारा एक महिला राष्ट्रपति पद के लिए चुनीं गईं हैं। उन्होंने कहा कि भारत की महिलाएं इसी तरह हर क्षेत्र में आगे आनी चाहिए और देश में हमेशा महिलाएं ही राष्ट्रपति बननी चाहिए।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि वे बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करतीं हैं कि देश के सर्वोच्च पद पर हमेशा महिलाएं ही आसीन हों। उन्होंने कहा कि आज बहुत पावन दिन है। सावन का दूसरा सोमवार है और महादेव पर जलाभिषेक का दिन है। इस पवित्र अवसर पर वे बाबा केदार विनती करतीं हैं कि देश में सदैव महिलाएं ही राष्ट्रपति बनें।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर