सावन के पहले सोमवार को माना गया है बहुत खास : घोंचू भाई



देहरादून। भगवान शिव को समर्पित सावन मास 14 जुलाई से आरंभ हो चुका है, जो कि 12 अगस्त को समाप्त होगा। आज 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस अवसर पर प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने भगवान शिव के सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अजय सोनकर ने कहा कि सावन में भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिव भक्तों को उनकी पूजा-अर्चना का फल तुरंत देते हैं। सावन के पहले सोमवार के दिन लोग विधि-विधान से पूजा करने के साथ अपनों को सावन के पहले सोमवार की बधाई भी देते हैं।

उन्होंने कहा कि सावन के पहले सोमवार को बहुत खास माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, सावन मास के पहले सोमवार से ही सोमवार व्रत प्रारंभ करना चाहिए, तभी भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं एवं अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस शुभ दिन पर आप सभी को हार्दिक बधाई।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर