देहरादून को हरित व सुंदर दून बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें: अजय सोनकर
देहरादून। स्वच्छता पखवाड़ा एवं हरेला महोत्सव से पूर्व ओएनजीसी के सौजन्य से प्राप्त फलदार पौधों का वितरण बुधवार को निगम में पधारे आगंतुकों एवं कर्मचारियों को किया।
इस दौरान देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ मिलकर वार्ड संख्या 18 के पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने निगम में पधारे आगंतुकों एवं कर्मचारियों को पौधे वितरित किये।
इस अवसर पर देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा ने वार्ड संख्या 18 के पूर्व पार्षद एवँ प्रसिद्ध जनसेवी अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई को भी एक पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने सभी से निवेदन किया कि पौधों के वृक्ष बनने तक इनकी समुचित देखभाल को सुनिश्चित करें एवं हरित व सुंदर दून बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दें।
वहीं इस मौके पर मौजूद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने मेयर सुनील उनियाल गामा का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी के छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिवर्तन में तब्दील होकर अवश्य ही एक उज्जवल एवं हरित दून का निर्माण कर सकते हैं।
अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण करने की अपील की। उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें।
इस अवसर पर अजय सोनकर के साथ सेमपाल गहलोत एवं अन्य लोग नगर निगम में उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment