भावना पांडे ने कहा- भाजपा सरकार के कर्मों एवँ जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है उत्तराखंड की जनता



देहरादून। जनता कैनिबेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने अफसरों व कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर करारा हमला बोला एवँ विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान कर्मचारियों की रैली को समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में अफसरों व कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से काम तो खूब ले रहे हैं किंतु उनका वेतन बढ़ाने का जरा भी नाम नहीं ले रहे हैं।

Bhawna Pandey

भावना पांडे ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य के अफसरों व कर्मचारियों से कुछ समय पहले ग्रेड पे 4600 बहाल करने का वायदा किया था किंतु वे अपना ये वायदा भुला चुके हैं। जिस वजह से राज्य के कर्मचारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के कर्मचारियों चाहे वे सामान्य कर्मचारी हों या पुलिस कर्मी इनसे दिनरात मेहनत व मशक्कत करवाती है मगर 4600 ग्रेड पे बहाल करने के नाम पर सरकार को मानों सांप सूंघ जाता है।

VideoCapture_20211004-141923

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पहाड़ के दूरदराज के इलाकों से कर्मचारी महिलाएं एवँ पुलिसकर्मियों की पत्नियां इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई हैं, जो रातभर बसों में सफर करके यहाँ पहुंची हैं। ये सुबह से भूखी-प्यासी हैं। मांगें मानना तो दूर भाजपा व कांग्रेस जैसे दलों में से किसी ने इन्हें पानी तक नहीं पूछा और न ही सरकार का कोई नुमाइंदा इनसे बात करने ही आया।

भावना पांडे ने कहा कि सरकार को जल्द ही इसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार के कर्मों एवँ जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। जनता प्रदेश में अब बदलाव देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और प्रदेश में जनता कैबिनेट पार्टी की सरकार बनेगी।

Comments

Popular posts from this blog

धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे

भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर