उत्तराखंड को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाएगी जेसीपी: भावना पांडे



देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने भाजपा और कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों दल अपने निजी स्वार्थ के चलते भोलीभाली आम जनता को मूर्ख बनाकर गुमराह करने का काम करते हैं।

भावना पांडे ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों दलों के नेता मासूम जनता को बरगलाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब और भोलेभाले लोगों को बेवकूफ बनाकर इनके वोट हथिया लेते हैं किंतु जब इनकी बस्तियों और मकानों को वैध किये जाने की बात आती है तो ये अपना वायदा भुलाकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

उन्होंने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि जब झुग्गियों में रहने वाले मलिन बस्तियों के लोगों के वोट वैध हो सकते हैं, तो उनकी बस्तियां अवैध कैसे हो सकती हैं। उन्होंने झुग्गियों और मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि उत्तराखंड में अगर जनता कैबिनेट पार्टी की सरकार बनी तो वे जरूरतमंद लोगों को 100-100 गज के प्लाट देंगी साथ ही उनके पक्के मकान बनवाने में भी सहायता प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के लोग अतिक्रमण के नाम पर भी इन लोगों का बेवकूफ बनाते हैं। ये नेता लोग पहले कहते हैं कि तीन सालों तक किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा किंतु फिर मौका देखते ही ये गरीबों की झुग्गियों पर बुलडोजर चलवा देते हैं।

भावना पांडे ने कहा कि एक बार फिर से विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और फिर से बीजेपी-कांग्रेस के नेता लोगों को झूठे सब्ज़बाग दिखाने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के नेता ये बात अच्छी तरह से जान लें कि इस उत्तराखंड की जनता इनके झूठे और लुभावने वायदों में नहीं आने वाली।

उन्होंने कहा कि पिछले 21 वर्षों में उत्तराखंड की जनता ने इन दलों के हाथों प्रदेश की दुर्दशा होते देखी है। जनता इन्हें अब और मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में जनता कैबिनेट पार्टी की ईमानदार सरकार बनेगी, जो उत्तराखंड को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर