बीते 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने की है उत्तराखंड की दुर्दशा: भावना पांडे



देहरादून। महिलाओं को समर्पित है जनता कैनिबेट पार्टी। ये कहना है जनता कैनिबेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे का। मीडिया को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी महिलाओं के हितों एवँ उनके उत्थान के लिए कार्य करेगी।

भावना पांडेय ने कहा कि बीते 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड की जो दुर्दशा की है उससे प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए ही जनता कैबिनेट पार्टी का गठन किया गया है।

JCP

जनता कैबिनेट पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आज राजनेताओं ने देश की जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांट दिया है। यदि उत्तराखंड की सियासत की ही बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस इन दिनों जाति-धर्म के नाम पर खूब राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के हितों की रक्षा करना सभी सरकारों एवँ राजनीतिक दलों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए किन्तु बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकाल में महिलाओं की जो हालत हुई है वो किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा का स्वरूप नारी सृष्टि की सबसे महत्वपूर्ण रचना है। नारी से ही मनुष्य की उत्पत्ति हुई है। नारी है तो ये संसार है, वरना कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नारी का श्राप बीजेपी और कांग्रेस को लगेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में इन दोनों दलों को बुरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ेगा।

भावना पांडे ने कहा कि वे हिमालय पुत्री एवँ पहाड़ की आंदोलनकारी बेटी हैं। वे स्वयं एक नारी हैं इसलिए वे महिलाओं के दर्द एवँ तकलीफों को बेहतर समझ सकती हैं।

उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में यदि जनता कैबिनेट पार्टी की सरकार बनी तो वे महिलाओं की स्थिति बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर