Posts

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रकृति की सुंदरतम रचनाओं में से एक है गौरेया

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व गौरेया दिवस’ के अवसर पर जागरुकता हेतु विशेष संदेश दिया है। विश्व गौरेया दिवस के अवसर पर जारी अपने विशेष संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘विश्व गौरेया दिवस’ के अवसर पर प्रकृति की सुंदरतम रचनाओं में से एक गौरेया को इस धरा पर चहकने के लिए संरक्षित एवं आदर्श वातावरण देने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि ‘गौरेया’ उन विशेष पक्षियों में से एक है, जिसको चहकता देख हमें अपने बचपन के सुनहरे पल याद आते हैं। शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि आज 20 मार्च है और इस दिवस को विश्व गौरैया दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रकृति की सुंदरतम रचनाओं में से एक, घर-आंगन को अपनी चंचल अदाओं से खुशगवार बनाने वाली नन्ही गौरेया की घटती आबादी को रोकने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गौरेया के संरक्षण को लेकर ग्लोबल स्तर पर बदलाव आया है यह सुखद है...

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

Image
देहरादून।   वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने  ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर नारी शक्ति को सादर नमन किया एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर समस्त नारी शक्ति को सादर नमन। दुनियाभर की समस्त माताओं-बहनों के आत्मसम्मान, समानता एवं उनके अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के बारे में ज़िक्र करते हुए कहा कि हर साल 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने, समाज में उनकी स्थिति मजबूत बनाने और उनकी उपलब्धियों को बताने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। वंशिका सोनकर ने कहा कि महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के समान ही अधिकार मिले हैं, लेकिन समाज में उनकी स्थिति को लेकर असमानता है। लोगों के मन में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए दोहरी मानसिकता होती है। समाज में आज भी महिलाओं को पु...

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी  एवं  भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य नानाजी देशमुख की  पुण्यतिथि पर उन्हें  श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए  सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में  जनसेवी  अजय सोनकर ने कहा- महान क्रांतिकारी एवं वीर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद  जी  के बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान की।  उनके साहसिक संघर्ष की अमर गाथा भारतीय स्वाधीनता इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रज्वलित करता रहेगा। इसके साथ ही  वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने  नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें  सादर  नमन  करते हुए  कहा-  'ग्रामोदय से राष्ट्रोदय' दर्शन के पोषक, प्रखर राष...

महादेव के आशीर्वाद से आपके जीवन में हमेशा खुशियां भरी रहें : वंशिका सोनकर

Image
देहरादून।  वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने  पवित्र महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर भगवान शिव जी की कृपा आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाए। महादेव की कृपा आप सभी पर बनी रहे, यही कामना है। हर-हर महादेव। पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आज देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है, हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन भगवान शिव शंकर जी का पूजन करने से भक्तों को महादेव की पूजा का फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भोले बाबा की महिमा अपरम्पार है, वे सदा अपने भक्तों का उद्धार करते हैं। शिव जी की दया आप सभी पर सदैव बनी रहे और महादेव के आशीर्वाद से आपके जीवन में हमेशा खुशियां भरी रहें, यही प्रार्थना है।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- बच्चों को शिक्षा देकर देश के भविष्य की रक्षा करेंगे

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने साल 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की बरसी पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी एवं उन्हें नमन किया। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- साल 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में अपने जीवन का बलिदान देने वाले बहादुर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। इस दौरान ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संस्था के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। संस्था के सदस्यों ने पुलवामा शहीदों को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर अग्नि की शपथ ली कि हम शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नही जाने देंगे और अपनी मां भारती की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि जिस प्रकार एक सिपाही बॉर्डर पर तैनात रहकर देश की रक्षा करता है, उसी प्रकार हम देश के भीतर बच्चों को शिक्षा देकर देश के भविष्य की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि भ...

महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक थीं माता रमाबाई आम्बेडकर : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने माता रमाबाई आम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- त्याग, बलिदान एवं साहस की प्रतिमूर्ति, असीम धैर्य व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं सादगी भरे जीवन की मिसाल पूजनीय माता रमाबाई आम्बेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने रमाबाई आम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा- आज ही के दिन यानी की 07 फरवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई आंबेडकर का जन्म हुआ था। उनका जन्म एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर रमाबाई का काफी असर पड़ा था। वह महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक, सामाजिक समानता और सद्भाव की प्रबल पक्षधर थीं। रमाबाई को मानवीय संवेदना, विनम्रता और करुणा के लिए जाना जाता था।

देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विश्व में सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। न्याय, प्रेम एवं करुणा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का आदर्श जीवन व सामाजिक शिक्षाएं प्रेरणादायी हैं। शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने कहा था “मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।” उनके संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह की भावनाएं छिपी हुई हैं। देश को एक व अखंड रखने के लिए आवश्यक है, हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्...