Posts

एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : अजय सोनकर

Image
देहरादून।   वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर ऊर्फ घोंचू भाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर ने कहा- श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद का जो कल्याणकारी मंत्र दिया है, वह हम सबको सशक्त राष्ट्र एवं समाज के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व झोंककर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक (चिन्तक) और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेश...

शिक्षा हमारे जीवन एवं समाज को नई दिशा प्रदान करती है : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है। शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि  जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है। शिक्षा के बगैर जीवन अधूरा है। एक शिक्षित व्यक्ति जीवन में वे सभी कार्य आसानी से कर सकता है जो वो सोच सकता है। शिक्षा हमारे जीवन एवं समाज को नई दिशा प्रदान करती है। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। सीखना आकस्मिक नहीं, इसके लिए उत्साह और मेहनत की आवश्यकता होती है। यदि व्यक्ति में सीखने की इच्छा और ललक हो तो वो आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए सावधान रहने की है आवश्यकता : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने बारिश के साथ ही डेंगू व मलेरिया की बढ़ती संभावना लेकर चिंता जताई है। उन्होंने डेंगू को लेकर सभी लोगों से अहतियात बरतने की अपील की है। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि बरसात के दिनों में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। उत्तराखंड में बीते वर्ष भी डेंगू के हज़ारों मामले सामने आये थे। डेंगू हर साल करोड़ों लोगों को प्रभावित करता है। बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। हमारे घरों में कईं ऐसी चीजों में पानी एकत्र होता है, जो काफ़ी दिनों तक खुले में पड़ी रहती हैं। डेंगू का मच्छर ऐसे पानी में ही पनपता है। जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि प्रदेशभर में हुई भारी बारिश की वजह से अब डेंगू व मलेरिया मच्छरों के पैदा होने की संभावना बढ़ गई है। डेंगू के डंक को रोकने के लिए राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीमें अपने स्तर से प्रयास कर रही हैं लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए डेंगू व मलेरिया के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

समस्त देशवासियों को ‘हिन्दी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘हिन्दी दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘हिन्दी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाषाओं और संस्कृति की विविध फुलवारियों से सुशोभित हमारे भारत देश को राजभाषा हिंदी एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हिंदी एक समृद्ध भाषा है, हिन्दी देश का गौरव है। इसे अपनाना और इसकी अभिवृद्धि करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। यह राष्ट्र की एकता और अखंडता की नीव है। उन्होंने कहा कि मेरी यही कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हिन्दी सिर्फ भाषा या संवाद का ही साधन नहीं है, बल्कि हर भारतीय के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक सेतु भी है। ‘हिन्दी दिवस’ के इस अवसर पर आइए, देशभक्ति, संस्कृति और समृद्धि की प्रतीक मातृभाषा हिन्दी के संवर्धन हेतु ...

देश के लिए पं. गोविंद बल्लभ पंत द्वारा किये गये योगदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने भारत के महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न से अलंकृत पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उनको सादर नमन किया एवं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। जनसेवी अजय सोनकर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए सभी से उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि महान स्वतंत्रता योद्धा और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर, 1887 को हुआ था। वह भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे। देश के लिए उनके द्वारा किये गये योगदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी हार्दिक बधाई

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव) एवं ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव) और ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद सदा आप सभी पर बना रहे। ज्ञान, सिद्धि और सौभाग्य के दाता विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी सभी के जीवन में सुख, शांति एवं आरोग्य का संचार करें, यही कामना है।

हरतालिका तीज का पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शान्ति एवं खुशहाली लेकर आए : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने हरतालिका तीज एवं भगवान विष्णु के अवतार प्रभु वराह की पावन जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अपने शुभकामना सन्देश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- “समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को अखंड सौभाग्य व अटूट श्रद्धा के पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शान्ति एवं खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं और अच्छा वर पाने के लिए कन्याएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव के वरण की कामना के लिए अन्न, जल त्यागकर हरितालिका तीज का व्रत रखा था। उन्होंने कहा कि भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने भगवान विष्णु के अवतार प्रभु वराह की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा- पृथ्वी पर पुनः धर्म की स्थापना एवं सृष्टि कल्याण हे...