देश के लिए पं. गोविंद बल्लभ पंत द्वारा किये गये योगदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने भारत के महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न से अलंकृत पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उनको सादर नमन किया एवं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

जनसेवी अजय सोनकर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए सभी से उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि महान स्वतंत्रता योद्धा और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर, 1887 को हुआ था। वह भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे। देश के लिए उनके द्वारा किये गये योगदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर